Showing posts with label Ramnath Kovind. Show all posts
Showing posts with label Ramnath Kovind. Show all posts
Friday, 15 September 2017
राष्ट्रपति आगमन पर सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद !
राष्ट्रपति "रामनाथ कोविंद" के शहर आगमन पर उनकी सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। ईश्वरीगंज में उनकी सुरक्षा में लगी टीम के साथ शासन की तरफ से भारी पुलिस बल कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। उनके रूट के चप्पे-चप्पे पर पैरा मिलिट्री फोर्स संग आइबी और खुफिया भी तैनात है। राष्ट्रपति के आवागमन को लेकर कोई जानकारी इधर से उधर न हो सके इसके चलते पोर्टेबल जैमर की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही तीन कंपनी पैरा
मिलिट्री फोर्स अतिरिक्त लगाई गई है। सुरक्षा को देखते हुए राष्ट्रपति के रूट की कई बार बम निरोधक दस्ते से जांच कराई गई और फ्लीट रिहर्सल हुआ।
इनकी रहेगी चप्पे-चप्पे पर निगरानी
एसपी 11
एडिशनल एसपी 20
डिप्टी एसपी 30
इंस्पेक्टर 60
दारोगा 208
महिला दारोगा 15
सिपाही 600
महिला सिपाही 50
यातायात इंस्पेक्टर 05
यातायात दारोगा 15
यातायात सिपाही 60
क्यूआरटी टीम 04
कमांडो टीम 10
रूफ टाप 40
पीएसी तीन कंपनी
आरएफ दो कंपनी
सीआरपीएफ एक कंपनी
आइटीबीपी |
Thursday, 14 September 2017
वायु सेना के अधिकारियों ने हेलीपैड अनफिट बताया !
![]() |
| Photo source : Google Images. |
5 सितंबर को ईश्वरीगंज (बिठूर) में आ रहे राष्ट्रपति कोविंद के आगमन के लिए कार्यक्रम स्थल पर तीन हेलीपैड बनाये गये हैं। एक तैयार हो चुके हेलीपैड पर ट्रायल लैंडिंग के लिए बुधवार सुबह दिल्ली से वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर पहुंचे। एक वापस लौट गया और दूसरा वहां उतार दिया गया। लैंडिंग के साथ ही वहां धूल का गुबार उड़ने लगा। हेलीपैड बनवाने की जिम्मेदारी देख रहे अधिकारियों से वायुसेना अधिकारियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हेलीपैड अनफिट है। इसके अलावा लैंडिंग के दौरान यहां मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड भी नहीं थी। हमने यहां रिस्की लैंडिंग की है। उन्होंने निर्देश दिए कि हेलीपैड पर गोबर से लिपाई कराएं। कुछ पेड़ों की छंटाई कराएं। साथ ही एक ओर की बैरीकेडिंग को पीछे करने को कहा। इसके बाद तुरंत ही वहां सुधार के लिए काम शुरू कर दिया गया।
धूल बनी सिरदर्द : राष्ट्रपति के आगमन पर एक-एक कर तीन हेलीकॉप्टर आएंगे। वहां मैदान की धूल अधिकारियों के लिए सिरदर्द बनी है। सूत्रों के मुताबिक, यह माना जा रहा है कि तीन हेलीकॉप्टर वहां उतरेंगे तो कार्यक्रम स्थल पर धूल का गुबार काफी देर तक छाया रहेगा।
Wednesday, 13 September 2017
"राष्ट्रपति कोविंद" सौ सामान्य लोगों से हाल खबर लेंगे कानपुर की !
![]() |
| Photo source : Google Images. |
साथ ही यहां शहर के सौ प्रतिष्ठित जनों से मुलाकात करेंगे। ईश्वरचंद्र के बेटे विनीत चंद्र ने बताया कि राष्ट्रपति भवन की अपेक्षा है कि मुलाकात में सभी दलों के जनप्रतिनिधि, शहर के प्रमुख उद्यमी, प्रबुद्ध जन शामिल हों।
कुछ नाम राष्ट्रपति भवन की तरफ से भी सुझाए गए हैं। इसलिए राष्ट्रपति से मिलने वालों की सूची में शहर के प्रमुख उद्यमी, आइआइटी, मेडिकल कालेज के वरिष्ठ प्रोफेसर, कानपुर नगर और देहात के सभी भाजपा विधायक, सांसद, कानपुर नगर के अन्य दलों के सभी विधायक, पार्टियों के सर्वोच्च पदाधिकारी आदि शामिल हैं।
120 कार्ड छपे, सब पर होलोग्राम: पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वरचंद्र गुप्त के आवास पर राष्ट्रपति से शिष्टाचार मुलाकात के लिए सभी को निमंत्रण पत्र भेजा रहा है। इसके लिए होलोग्राम लगे 120 निमंत्रण पत्र छपवाए गए हैं। केवल उन्हीं को प्रवेश दिया जाएगा जो निमंत्रण पत्र लेकर पहुंचेंगे। साथ ही सभी अतिथियों के लिए अपना पहचान पत्र भी लाने की अनिवार्यता रखी गई है।
Tuesday, 12 September 2017
राष्ट्रपति आगमन पर बिठूर मार्ग होगा फोर लेन !
![]() |
| Photo source : Google Images. |
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 15 सितंबर 2017 को शहर आ रहे हैं। उनकी अगवानी के लिए के.डी.ए. कल्याणपुर-बिठूर मार्ग को फोरलेन बनाया जायेगा। यही नहीं ईश्वरीगंज गांव की सड़कों को भी चमाचम करने का काम मंगलवार से शुरू कर दिया जायेगा।
सोमवार को के.डी.ए. के मुख्य अभियंता श्री इंदूशेखर सिंह जी व उनकी टीम ने मार्ग का निरीक्षण किया। दर-असल, अफसरों के पास समय बहुत ही कम है। तीन दिन के अंदर 11 किलोमीटर फोरलेन रोड बनाने का काम आसान नहीं होगा, पर मामला सीधे राष्ट्रपति के आगमन से जुड़ा है, इसलिए अफसर कोई भी तरह की चूक नहीं करेंगे।
जाजमऊ प्रवेश द्वार की डिजाइन कल तक होगी फाइनल: बिहार के राज्यपाल रहते हुए शहर आने पर रामनाथ कोविंद ने जाजमऊ पर गंदगी देख प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण कराने की बात कही थी। केडीए के अफसरों ने बताया कि प्रवेश द्वार की डिजाइन 13 सितंबर तक फाइनल हो जाएगी। 15 सितंबर को जब राष्ट्रपति ईश्वरीगंज में होंगे तो वहां कार्यक्रम के दौरान डिजाइन को प्रस्तुत किया जाएगा ।
राष्ट्रपति के निज आवास मार्ग को अवैध कब्जों से मुक्त कराएं : राष्ट्रपति के निज आवास मार्ग दयानंद विहार, जीटी रोड कल्याणपुर से इंद्रानगर मुख्य मार्ग के आसपास अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए। यह निर्देश मंडलायुक्त पीके महान्ति ने केडीए उपाध्यक्ष के.विजयेंद्र पांडियन को दिए। न्यू आजाद नगर कल्याणपुर निवासी पूर्व पार्षद श्यामनाथ राम ने शिकायती पत्र देकर अवैध कब्जों की जानकारी दी थी।
Monday, 11 September 2017
नव नियुक्त भारत के राष्ट्रपति "श्री रामनाथ कोविंद" जी ईश्वरीगंज पधारेंगे !
![]() |
| Photo source : Google Images. |
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 15 सितंबर को कानपुर से 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की शुरुआत करेंगे।
अभी तक तय नहीं था कि उनका कार्यक्रम शहर में होगा या फिर कानपुर के किसी गांव में। केंद्र सरकार से लेकर स्थानीय अधिकारी तक उपयुक्त स्थान की तलाश में थे। विकल्पों में खुले में शौचमुक्त हो चुका ईश्वरीगंज गांव भी था। रविवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार अधीनस्थों के साथ यहां निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति के कार्यक्रम के हिसाब से सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अभी लिखित में अधिकृत घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जिला प्रशासन ने गांव के बाहर ही मैदान में साफ-सफाई और हेलीपैड निर्माण आदि की तैयारियां शुरू करा दी हैं। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में राष्ट्रपति विभिन्न गांवों के प्रधानों को स्वच्छता का संदेश देंगे। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना है।
Subscribe to:
Posts (Atom)















!doctype>