J.K. Temple

The JK Temple is a temple in the Indian city of Kanpur. Considered to be a unique blend of ancient and modern architecture, its mandapas have been constructed with high roof for adequate ventilation of light and air. The J. K. Trust has constructed this temple. The major maintenance expenses of the temple also come from the trust fund. The temple also known as Radhakrishan Temple.

Lal Imli

LAL IMLI COTTON MILL THE BRITISH INDIA CORPORATION was registered as a Limited Company on the 24th February, 1920. It was founded by the late Sir Alexander Mac Robert. The corporation was formed with the specific object of combining and amalgamating, under one Board of Directors, the following business with effect from the Ist of January, 1920.

Kanpur Zoo.

Allen Forest Zoo Kanpur Zoo, also called the Kanpur Zoo) is a 77-hectare (190-acre) zoo in Kanpur, the industrial hub of Uttar Pradesh in North India. It is the largest open green space in Kanpur. Originally a natural habitat for fauna, it is one of the few zoos in India created in a natural forest.

I.I.T. Kanpur.

Indian Institute of Technology Kanpur The Indian Institute of Technology Kanpur (commonly known as IIT Kanpur or IITK) is a public research college located in Kanpur, Uttar Pradesh. It was declared to be Institute of National Importance by Government of India under IIT Act.

Showing posts with label President of India.. Show all posts
Showing posts with label President of India.. Show all posts

Thursday, 14 September 2017

वायु सेना के अधिकारियों ने हेलीपैड अनफिट बताया !

Photo source : Google Images.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के लिए बनाया गया हेलीपैड वायुसेना के अधिकारियों को दुरुस्त नहीं लगा और ट्रायल लैंडिंग के बाद हेलीपैड को अनफिट बताते हुए उन्होंने नाराजगी जताई संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सुधार के लिए जरूरी निर्देश दिये गये |

5 सितंबर को ईश्वरीगंज (बिठूर) में आ रहे राष्ट्रपति कोविंद के आगमन के लिए कार्यक्रम स्थल पर तीन हेलीपैड बनाये गये हैं। एक तैयार हो चुके हेलीपैड पर ट्रायल लैंडिंग के लिए बुधवार सुबह दिल्ली से वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर पहुंचे। एक वापस लौट गया और दूसरा वहां उतार दिया गया। लैंडिंग के साथ ही वहां धूल का गुबार उड़ने लगा। हेलीपैड बनवाने की जिम्मेदारी देख रहे अधिकारियों से वायुसेना अधिकारियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हेलीपैड अनफिट है। इसके अलावा लैंडिंग के दौरान यहां मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड भी नहीं थी। हमने यहां रिस्की लैंडिंग की है। उन्होंने निर्देश दिए कि हेलीपैड पर गोबर से लिपाई कराएं। कुछ पेड़ों की छंटाई कराएं। साथ ही एक ओर की बैरीकेडिंग को पीछे करने को कहा। इसके बाद तुरंत ही वहां सुधार के लिए काम शुरू कर दिया गया।

धूल बनी सिरदर्द : राष्ट्रपति के आगमन पर एक-एक कर तीन हेलीकॉप्टर आएंगे। वहां मैदान की धूल अधिकारियों के लिए सिरदर्द बनी है। सूत्रों के मुताबिक, यह माना जा रहा है कि तीन हेलीकॉप्टर वहां उतरेंगे तो कार्यक्रम स्थल पर धूल का गुबार काफी देर तक छाया रहेगा।

Wednesday, 13 September 2017

"राष्ट्रपति कोविंद" सौ सामान्य लोगों से हाल खबर लेंगे कानपुर की !

Photo source : Google Images.
कभी कानपुर की गलियों में घूमे-फिरे रामनाथ कोविंद 15 सितंबर को अपने कानपुर आ रहे हैं। अब राष्ट्रपति हैं तो यूं कहीं आना-जाना संभव नहीं है। मगर, दिल्ली जा बसे कोविंद का दिल 'अपने कानपुर' के लिए आज भी उतना ही धड़कता है। शायद यही वजह है कि उनके कार्यक्रम की रूपरेखा कुछ ऐसी है कि शहर के अलग-अलग वर्गों से जुड़े 100 प्रतिष्ठित लोगों से ही मुलाकात कर वह कानपुर का हालचाल ले लेना चाहते हैं। महामहिम 15 सितंबर 2017 को कानपुर में होंगे। ईश्वरीगंज में स्वच्छता संदेश देने के बाद वह पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वरचंद्र गुप्त के तिलक नगर स्थित आवास पर कुशलक्षेम पूछने जाएंगे।

साथ ही यहां शहर के सौ प्रतिष्ठित जनों से मुलाकात करेंगे। ईश्वरचंद्र के बेटे विनीत चंद्र ने बताया कि राष्ट्रपति भवन की अपेक्षा है कि मुलाकात में सभी दलों के जनप्रतिनिधि, शहर के प्रमुख उद्यमी, प्रबुद्ध जन शामिल हों।
कुछ नाम राष्ट्रपति भवन की तरफ से भी सुझाए गए हैं। इसलिए राष्ट्रपति से मिलने वालों की सूची में शहर के प्रमुख उद्यमी, आइआइटी, मेडिकल कालेज के वरिष्ठ प्रोफेसर, कानपुर नगर और देहात के सभी भाजपा विधायक, सांसद, कानपुर नगर के अन्य दलों के सभी विधायक, पार्टियों के सर्वोच्च पदाधिकारी आदि शामिल हैं।
120 कार्ड छपे, सब पर होलोग्राम: पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वरचंद्र गुप्त के आवास पर राष्ट्रपति से शिष्टाचार मुलाकात के लिए सभी को निमंत्रण पत्र भेजा रहा है। इसके लिए होलोग्राम लगे 120 निमंत्रण पत्र छपवाए गए हैं। केवल उन्हीं को प्रवेश दिया जाएगा जो निमंत्रण पत्र लेकर पहुंचेंगे। साथ ही सभी अतिथियों के लिए अपना पहचान पत्र भी लाने की अनिवार्यता रखी गई है।

Tuesday, 12 September 2017

राष्ट्रपति आगमन पर बिठूर मार्ग होगा फोर लेन !

Photo source : Google Images.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 15 सितंबर 2017 को शहर आ रहे हैं। उनकी अगवानी के लिए के.डी.ए. कल्याणपुर-बिठूर मार्ग को फोरलेन बनाया जायेगा। यही नहीं ईश्वरीगंज गांव की सड़कों को भी चमाचम करने का काम मंगलवार से शुरू कर दिया जायेगा।
सोमवार को के.डी.ए. के मुख्य अभियंता श्री इंदूशेखर सिंह जी व उनकी टीम ने मार्ग का निरीक्षण किया। दर-असल, अफसरों के पास समय बहुत ही कम है। तीन दिन के अंदर 11 किलोमीटर फोरलेन रोड बनाने का काम आसान नहीं होगा, पर मामला सीधे राष्ट्रपति के आगमन से जुड़ा है, इसलिए अफसर कोई भी तरह की चूक नहीं करेंगे।
जाजमऊ प्रवेश द्वार की डिजाइन कल तक होगी फाइनल: बिहार के राज्यपाल रहते हुए शहर आने पर रामनाथ कोविंद ने जाजमऊ पर गंदगी देख प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण कराने की बात कही थी। केडीए के अफसरों ने बताया कि प्रवेश द्वार की डिजाइन 13 सितंबर तक फाइनल हो जाएगी। 15 सितंबर को जब राष्ट्रपति ईश्वरीगंज में होंगे तो वहां कार्यक्रम के दौरान डिजाइन को प्रस्तुत किया जाएगा ।
राष्ट्रपति के निज आवास मार्ग को अवैध कब्जों से मुक्त कराएं : राष्ट्रपति के निज आवास मार्ग दयानंद विहार, जीटी रोड कल्याणपुर से इंद्रानगर मुख्य मार्ग के आसपास अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए। यह निर्देश मंडलायुक्त पीके महान्ति ने केडीए उपाध्यक्ष के.विजयेंद्र पांडियन को दिए। न्यू आजाद नगर कल्याणपुर निवासी पूर्व पार्षद श्यामनाथ राम ने शिकायती पत्र देकर अवैध कब्जों की जानकारी दी थी।

Monday, 11 September 2017

नव नियुक्त भारत के राष्ट्रपति "श्री रामनाथ कोविंद" जी ईश्वरीगंज पधारेंगे !

Photo source : Google Images.
भारत के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार 15 सितंबर 2017 को कानपुर पधारेंगे नव नियुक्त भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के लिए कार्यक्रम स्थल का चयन लगभग तय हो चुका है। जिला प्रशासन ने उनके कार्यक्रम के लिए कल्याणपुर ब्लाक के ईश्वरीगंज गांव में तैयारियां शुरू करा दी हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 15 सितंबर को कानपुर से 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की शुरुआत करेंगे।

अभी तक तय नहीं था कि उनका कार्यक्रम शहर में होगा या फिर कानपुर के किसी गांव में। केंद्र सरकार से लेकर स्थानीय अधिकारी तक उपयुक्त स्थान की तलाश में थे। विकल्पों में खुले में शौचमुक्त हो चुका ईश्वरीगंज गांव भी था। रविवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार अधीनस्थों के साथ यहां निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति के कार्यक्रम के हिसाब से सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अभी लिखित में अधिकृत घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जिला प्रशासन ने गांव के बाहर ही मैदान में साफ-सफाई और हेलीपैड निर्माण आदि की तैयारियां शुरू करा दी हैं। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में राष्ट्रपति विभिन्न गांवों के प्रधानों को स्वच्छता का संदेश देंगे। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना है।