Monday 11 September 2017

डॉ.महेंद्र नाथ पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात पहली पर शहर आयेंगे !

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद डॉ. महेंद्र नाथ पाडेय का प्रथम नगर आगमन। दो सासद, सात विधायक और 37 भाजपा पार्षदों वाले शहर में उम्मीद थी स्वागत-सत्कार जश्न की तरह होगा। मगर, ये क्या? भाजपाइयों से ज्यादा गर्माहट मौसम में महसूस हुई। सीमित ही सही, लेकिन साथ चल रहा काफिला ही सत्ताधारी दल के संगठन की लाज बचाता दिखा। कल्याणपुर क्रॉसिंग पर समापन सभा में जिस तरह हद दर्जे की अनुशासनहीनता थी, उससे तो महेंद्रनाथ पाडेय कानपुर की न जाने क्या छवि लेकर लौटे होंगे।
Photo source : Google Images.



प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से सड़क पर दौड़ती हर गाड़ी पर भाजपा का झडा, हर गली में पाच घरों पर भगवा नेमप्लेट टंगी नजर आती है। अब चूंकि निकाय चुनाव सिर पर हैं तो उम्मीद की जा रही थी कि रविवार को जब डॉ. महेंद्रनाथ पाडेय पहली बार कानपुर आएंगे तो लंबा-चौड़ा काफिला होगा। भाजपाइयों के कहे मुताबिक सारा शहर भगवामय हो जाएगा। मगर, ऐसा दिखा नहीं। सुबह 11 बजे करीब जाजमऊ पुल पर उनका स्वागत कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, सासद देवेंद्र सिंह भोले, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी अरुण पाठक, सुनील बजाज और सत्येंद्रनाथ पाडेय ने किया। कैबिनेट मंत्री लखनऊ की ओर रवाना हो गए और प्रदेशाध्यक्ष का काफिला शहर की तरफ। कुछ पदाधिकारी साथ में गाड़ी में बैठ गए। भाजयुमो कार्यकर्ता नारे लगाते चल पड़े। दक्षिण से लेकर उत्तर जिले की सीमा कल्याणपुर तक कई स्वागत स्थल बनाए गए थे। किदवई नगर चौराहा, घटाघर, बीएनएसडी, मरियमपुर और विजयनगर चौराहे के अलावा किसी भी स्थान पर उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं मिली।

स्वागत का अंतिम पड़ाव कल्याणपुर क्रॉसिंग पर था। यहा समापन सभा होनी थी, जिसके लिए बमुश्किल 20-25 कुर्सिया डाली गईं। मगर, काफिला आया तो कुछ संख्या बढ़ी, लेकिन सब मंच पर चढ़ने को आतुर। संचालक अनिल दीक्षित माइक से चिल्लाते रह गए और कार्यकर्ता सारी मर्यादा भूलकर धमाचौकड़ी मचाते रहे, सेल्फी लेते रहे। इस बीच एक महिला कार्यकर्ता तो कुर्सी से गिर भी गई।

विधायक महेश त्रिवेदी, अभिजीत सांगा, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी, डॉ. मनोज मिश्रा, रघुनंदन भदौरिया, कमलावती सिंह, पूनम कपूर, दीपक सिंह, अनूप पचौरी, विजय मिश्रा, कृष्णमोहन पांडेय, वीरेंद्र दुबे, प्रमोद विश्वकर्मा, शिवराम सिंह, पुनीत साहू, शिवशंकर सैनी, चिंता सिंह चंदेल, राकेश तिवारी, संदीपन अवस्थी, अचल गुप्ता, राघवेंद्र मिश्र, मुकेश भाटिया, आकाश शुक्ला, कमल तिवारी, डॉ. दिवाकर मिश्रा, रचित पाठक, अक्षय द्विवेदी, अजय अग्निहोत्री, नीता मिश्रा, गुंजन शर्मा आदि।



0 comments:

Post a Comment