Thursday 12 October 2017

U.P. CM योगी आदित्यनाथ ने आज कानपुर में BJP की प्रदेश कार्यसमिति की !


Source
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कानपुर में BJP की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने बैठक के आयोजन स्थल पीएसआइटी, भौंती में दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष में भाजपा के कार्यों से संबंधित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। 
कानपुर में भाजपा राज्य कार्य समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह समेत कई पदाधिकारी शामिल हैं। इस बैठक के शुरु होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष में भाजपा के कार्यों से संबंधित यह प्रदर्शनी कार्य समिति स्थल भौंती ही में लगाई गई है।
कानपुर के पीएसआइटी में आयोजित का जा रही भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय तथा महामंत्री सुनील बंसल भी हैं।
इस कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय कर रहे हैं। महेंद्रनाथ पाण्डेय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इसमें आज राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह भी हैं।

इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी कैबिनेट के साथ मौजूद हैं। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियोंसहित करीब 470 कार्यसमिति सदस्य भाजपा की आगामी रणनीति पर मंथन करेंगे। आज उद्घाटन समारोह को प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव का जो खाका तैयार हुआ है, उस पर कार्यसमिति सदस्यों की सहमति ली जानी है। इसके अलावा इसमें मंथन के बाद निकाय चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय होनी है।
वंदेमातरम के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कार्यसमिति में शामिल सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रदेश कार्यसमिति के प्रस्तावों पर चर्चा शुरू की। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में तय किए गए एजेंडे को सदस्यों के सामने सिलसिलेवार रखा। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के छह महीने के कार्यों की रिपोर्ट पेश की। बताया कि संगठन ने कैसे लोगों के बीच पैठ बनाने की कोशिश की है। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश के 56 लाख लोगों तक पार्टी ने पहुंच बनाई। 

0 comments:

Post a Comment